UP: छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार थमा, योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर समेत 57 सीटों पर 3 मार्च को होगा मतदान
उत्तर प्रदेश में छठे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम को थम गया। अब गुरुवार यानी 3 मार्च को मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
लखनऊ, 1 मार्च। उत्तर प्रदेश में छठे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम को थम गया। अब गुरुवार यानी 3 मार्च को मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। बता दें कि छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में गोरखपुर शहरी सीट पर भी मतदान होना है जहां से सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ रहे हैं। इस चरण में लगभग 10 जिलों की विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इस चरण में जिन जिलों में मतदान होना है उनमें अंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया शामिल हैं।

इस चरण में 676 उम्मीदवार मैदान में
राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि चुनाव प्रचार आज शाम 6 बजे थम गया और गुरुवार को होने वाले चुनाव के मद्देनजर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस चरण की 57 सीटों पर 676 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। इस चरण के जो प्रमुख उम्मीदवार हैं उनमें पहले स्थान पर है योगी आदित्यनाथ जो अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके अलावा राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कु्मार लल्लू (तमकुही राज से) , स्वामी प्रसाद मौर्य (फाजिलनगर से), और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी बांसडीह से मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें: EU में शामिल होगा यूक्रेन, राष्ट्रपति जेलेंस्की की अर्जी को यूरोपियन यूनियन की संसद ने दी मंजूरी
2017 में भाजपा ने जीती थी 57 में से 46 सीटें
समाजवादी पार्टी ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ पूर्व दिवंगत भाजपा नेता उपेन्द्र दत्त शुक्ला की पत्नी को उम्मीदवार बनाया है। इस चरण में कुल मिलाकर 2.14 करोड़ मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मंत्री सूर्य प्रताप शाही (पाथरदेवा), सतीश चंद्र द्विवेदी (इटवा) और जय प्रताप सिंह (बंसी), श्री राम चौहान (खजानी) और जय प्रकाश निषाद (रुद्रपुर) से अपनी दावेदारी पेश करेंगे। भाजपा के लिए ये 57 सीटें काफी महत्वपूर्ण हैं, जिनमें से 11 सीटें आरक्षित हैं। साल 2017 में भाजपा ने इनमें से 46 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?












Click it and Unblock the Notifications