EU में शामिल होगा यूक्रेन, राष्ट्रपति जेलेंस्की की अर्जी को यूरोपियन यूनियन की संसद ने दी मंजूरी
कीव, 01 मार्च। रूस के साथ छिड़ी जंग के बीच यूक्रेन को यूरोपीय संघ (ईयू) में शामिल होने पर फैसला आ गया है। मंगलवार को यूरोपियन यूनियन की संसद ने राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की अर्जी को मंजूरी दे दी जिसके बाद अब यूक्रेन को ईयू का सदस्य बनाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बीते सोमवार 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ में यूक्रेन को सदस्य बनाने के लिए एक आवेदन दिया था, जिसे आज ईयू की संसद ने मंजूरी दे दी। इससे ठीक पहले राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूरोपीय संघ की संसद को संबोधित करते हुए कहा था कि हम यूरोप का समान सदस्य बनने के लिए भी लड़ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने यूरोपीय संघ के आवेदन पर हस्ताक्षर करते हुए खुद की तस्वीरें पोस्ट की थी। इसके साथ ही अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी बैठक होने की संभावना भी कम हो गई है। व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन लगातार आरोप लगाता रहा है कि वह यूक्रेन को अपने अधिकारक्षेत्र में लाने की लगातार नापाक कोशिशें कर रहे हैं। इस बीच रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों ने पुतिन के परमाणु खतरों की छाया में युद्ध के पांचवें दिन अपनी बैठक की थी लेकिन इस मीटिंग का कोई भी सकारात्मक परिणाम नहीं निकला।
यह भी पढ़ें: रूसी सेना मिसाइलों से यूक्रेन के प्रमुख शहर की इमारतों को कर रही तबाह,देखें दिल दहला देने वाला Video
सोमवार तड़के यूक्रेन के राष्ट्रपति के एक शीर्ष सलाहकार ने कहा कि रूस के साथ पहले दौर की वार्ता समाप्त हो गई है और दोनों प्रतिनिधिमंडल अपनी राजधानियों में परामर्श के लिए स्वदेश लौट आए हैं। मायखाइलो पोडोलीक के हवाले से दी गई रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन-बेलारूस सीमा के पास हुई वार्ता संभावित संघर्ष विराम पर केंद्रित थी और दूसरा दौर की बैठक निकट भविष्य में हो सकती है। इस बीच यूक्रेन यूरोपीय संघ की सदस्यता प्राप्त करने के मानकों तक पहुंचने से कई साल दूर रहा लेकिन मंगलवार को उसकी कोशिश रंग लाई।












Click it and Unblock the Notifications