UP election 2022: स्वामी प्रसाद के बाद मंत्री धर्म सिंह सैनी भी सपा में होंगे शामिल? खुद दिया जवाब

लखनऊ, 11 जनवरी: उत्तर प्रदेश में स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद सियासी गरमाहट बढ़ गई है। दावे किए जा रहे हैं कि एक दर्जन से अधिक विधायक और बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इन विधायकों में राज्य के मंत्री धर्म सिंह सैनी का भी नाम सामने आ रहा है। हालांकि, उन्होंने इन दावों को सिरे से नकारते हुए साफ किया है कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ हैं और आगे भी रहेंगे।

UP election 2022 UP Minister Dharam Singh Saini said I am not leaving BJP

मंत्री धर्म सिंह सैनी ने कहा, ''मुझे पता चला है कि स्वामी प्रसाद मौर्या ने विधायकों की एक लिस्ट दी है, जो बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे, इस लिस्ट में मेरा भी नाम है। मैं बीजेपी में हूं और बीजेपी में ही रहूंगा। मैं पार्टी छोड़ने वाला नहीं हूं।''

स्वामी प्रसाद मौर्या के इस्तीफे को लेकर धर्म सिंह सैनी ने कहा, ''स्वामी प्रसाद मौर्या मेरे बड़े भाई हैं और बड़े भाई रहेंगे, लेकिन उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया है इस संबंध में हमारी कोई बात नहीं हुई है।'' बीजेपी छोड़ने के दावों पर सैनी ने वीडियो संदेश में कहा, ''मुझे चैनलों से ये पता चला कि उन्होंने समाजवादी पार्टी को बीजेपी छोड़ने वालों और सपा में शामिल होने वाले विधायकों की जो लिस्ट दी है, उसमें मेरा नाम भी है। उन्होंने ये गलत किया है। मेरी जानकारी की बगैर उन्होंने ये किया है। मैं भारतीय जनता पार्टी में हूं और बीजेपी में ही रहूंगा।''

स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी से दिया इस्तीफा

बता दें, स्वामी प्रसाद मौर्य योगी सरकार में श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री थे। उन्होंने इस्तीफा देते हुए अपना ठिकाना बदल लिया है। मौर्य ने ट्विटर पर लिखा, ''दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों और छोटे-लघु व मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर अपेक्षा की वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+