मायावती ने मतदान के बाद अमित शाह को दिया धन्यवाद, जानिए क्यों?

लखनऊ, 23 फरवरी: बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को लखनऊ में मतदान करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह को उनके उस बयान के लिए धन्यवाद किया जिसमें उन्होंने बसपा की प्रासंगिकता बरकरार रहने का जिक्र किया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीएसपी के अच्छा चुनाव लड़ने के जवाब पर बसपा प्रमुख ने कहा कि यह उनकी महानता है जो उन्होंने सच्चाई को स्वीकार किया है।

UP election 2022 Mayawati thanks amit Shah for acknowledging relevance of BSP

मायावती ने लोगों से की ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील

लखनऊ के चिल्ड्रन पैलेस न्यू सिंपल नर्सरी स्कूल में मायावती ने मतदान किया है। इसके बाद मायावती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के 7 चरणों के विधानसभा चुनाव में आज चौथे चरण का मतदान चल रहा है। ऐसे में सबसे पहले मतदाताओं से अपील है कि लोकतंत्र के उत्सव में लोग अपने घरों से जरूर निकले और अपना एक-एक वोट जरूर डालें। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के अथक प्रयासों से वोट डालने का अधिकार मिला है। इसलिए वोट डालने का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

मायावती ने कहा- 2007 की तरह बसपा सरकार बनाएगी

मायावती ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में इस विधानसभा आम चुनाव में अभी चार चरणों में वोटिंग हो रही है। बीएसपी को अकेले दलितों का ही नहीं, मुसलमानों का ही नहीं बल्कि अति पिछड़े वर्गों और सर्व समाज के लोगों का भी वोट मिल रहा है। मायावती ने कहा कि जब रिजल्ट आएगा तो वक्त बताएगा कि कौन कितने पानी में है। भारतीय जनता पार्टी और सपा दावा कर रही है की उनकी सरकार बनेगी, लेकिन कहीं ऐसा न हो जाए कि उनके दावे धरे के धरे रह जाएं। ऐसे में मुझे पूरा भरोसा है साल 2007 की तरह बसपा सरकार बनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+