स्वामी प्रसाद के सपा में शामिल होने के बाद अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिए क्या बोले?
लखनऊ, 11 जनवरी: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सहित कई बड़े नेताओं के बीजेपी से इस्तीफे से यूपी की सियासत में हवा कर रुख बदलता नजर आ रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पार्टी अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी को भाजपा का विकल्प मानती है। जनता इस बार भाजपा का सफाया करके समाजवादी पार्टी की सरकार लाएगी। अखिलेश ने वादा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे, छात्रों-नौजवानों को पहले की तरह लैपटाप देंगे। पढ़ाई-रोजगार का इंतजाम होगा। सिंचाई मुफ्त होगी।
Recommended Video

अखिलेश बोले- सपा चुनावों की तैयारी पिछले 2 साल से कर रही है
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया है। इस बार जनता पुराने मुद्दों पर वोट नहीं देगी। समाजवादी पार्टी चुनावों की तैयारी पिछले दो साल से कर रही है। पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी गई है कि कैसे अपना काम जनता तक पहुंचाएं।
भाजपा ने किसानों, नौजवानों को दिया है धोखा: अखिलेश
अखिलेश ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने किसान, नौजवान को धोखा दिया। डीजल, बिजली, खाद, सब महंगे हो गए है। किसान की कमाई आधी हो गई और महंगाई दोगुनी हो गई है। भाजपा के नेता एक बार भी किसान, नौजवान का नाम नहीं लेते हैं। भाजपा ने तीन कृषि कानून किसानों को संकट में डालने और उनको बर्बाद करने के लिए लाए थे। भाजपा ने जिन किसानों को आतंकवादी कहा था, वोट के लिए अब उनकी पूजा कर रही है। किसान जानता है कि भाजपा धोखा दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications