हिमाचल के कुल्लू में हुए बस हादसे पर यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख, ट्वीट कर कही ये बात

लखनऊ, 04 जुलाई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए बस हादसे को लेकर दुख ताया है। सीएम योगी ने कहा कि कुल्लू में बस के खाई में गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है। उन्होंने पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की है।

UP CM Yogi Adityanath expressed grief over bus accident in Himachal pradesh Kullu

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे के बाद एक ट्वीट में लिखा, ''हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस के खाई में गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।''

खाई में गिरी बस, 12 की मौत

बता दें, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार को एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे के दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा, "बहुत दुखद घटना घटित हुई है। 12 लोगों की मृत्यु हुई है। 3 लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। घायलों के बेहतर इलाज के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।"

मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपए की सहायता का ऐलान

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि जैसे ही मुझे सूचना मिली मैंने प्रशासन को दुर्घटना स्थल पर टीम भेजने और रेस्क्यू के लिए हर संभव प्रयास के निर्देश दिए। मृतकों के परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+