उरी में शहीद यूपी के चार जवानों के परिजनों को 20 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान

लखनऊ। उरी में आतंकी हमले में शहीद चार उत्तर प्रदेश के जवानों के परिजनों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 20-20 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। ये सभी जवान यूपी के अलग-अलग जिलों के हैं। उरी के आतंकी हमले में सिपाही गणेश शंकर जोकि संतकबीर नगर के घूरापल्‍ली गांव के रहने वाले थे। जबकि लांस नायक आरके यादव, बलिया जिले के रहने वाले थे।

UP CM announces 20 lakh each to the families of jawans from UP martyred in Uri

वहीं सिपाही हरिंदर यादव गाजीपुर जिला के रहने वाले तो सिपाही राजेश कुमार सिंह जौनपुर जिले के निवासी थी। इन सभी जवानों की रविवार सुबह आतंकी हमले में मौत हो गई थी। जिसके बाद अखिलेश यादव ने इन शहीद जवानों के परिजनों की मदद के लिए 20-20 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

आपको बता दें कि कश्मीर के उरी में सेना मुख्यालय पर हुआ यह आतंकी हमला अबतक का सबसे बड़ा आतंकी हमला है जिसमें सेना के 17 जवान शहीद हो गए हैं, जिनमें यूपी के चार जवान भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+