UP Budget 2022-23 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया यूपी का बजट, जानिए बड़े ऐलान

लखनऊ, 26 मई: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में राज्य का बजट 2022-23 पेश किया। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट में बीजेपी के 'लोक संकल्प पत्र' में किए गए वादों को पूरा करने की कोशिश की गई है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि आज पेश होने वाला बजट यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट होगा। सुरेश खन्ना ने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान में प्रदेश, देश में प्रथम स्थान पर है। सत्र 2017-2018 से 2021-2022 तक के सापेक्ष 16 मई, 2022 तक 1,72,745 करोड़ रुपए के गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जो एक कीर्तिमान है।

Recommended Video

    UP Budget 2022 Highlights | Yogi Adityanath | Suresh Khanna | Key Announcements | वनइंडिया हिंदी
    up budget 2022 in hindi yogi adityanath govt budget highlights key announcements

    यूपी बजट 2022-2023 के बड़े ऐलान

    मेरठ, बहराइच, कानपुर, आजमगढ़ और रामपुर में एटीएस सेंटर का निर्माण कराया जाएगा।

    महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए यूपी विशेष सुरक्षा बल का गठन किया गया है, जिसके लिए 276 करोड़ 66 लाख रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।

    यूपी 112 योजना के द्वितीय चरण के लिए 730 करोड़ 88 लाख रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।

    सेफ सिटी योजना के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा के लिए लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज में योजना लागू किए जाने के लिए 523 करोड़ 34 लाख रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।

    जनपदीय थानों के लिए सुरक्षा उपकरणों और अस्त्र/शस्त्र के लिए 250 करोड़ रुपए की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है।

    विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना और यूपी फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट लखनऊ का निर्माण कराया जा रहा है।

    वाराणसी और गोरखपुर में मेट्रो रेल शुरू करने के लिए 100 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।

    5 साल में 4 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य रखा गया है।

    माध्यमिक शिक्षा में 7540 पदों पर भर्ती किए जाने का ऐलान।

    मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार पद भरे जाएंगे।

    यूपी का बजट 6.15 लाख करोड़ से अधिक।

    यूपी को 5.90 लाख करोड़ आय का लक्ष्य।

    यहां देखें PDF फाइल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+