UP ATS ने अल-कायदा के तीन और आतंकियों को किया गिरफ्तार, लखनऊ में रहते थे तीनों

लखनऊ, 14 जुलाई : उत्तर प्रदेश एटीएस ने बुधवार को अलकायदा से जुड़े अंसार गजावत-उल-हिंद के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनका नाम शकील, मुस्तकीम और मुनीद है। तीनों लखनऊ के रहने वाले हैं। यूपी एटीएस के मुताबिक, ये तीनों अंसार गजावत-उल-हिंद जुड़े हैं। लखनऊ के काकोरी से 11 जुलाई को पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद इन तीनों के नाम सामने आए हैं।

Recommended Video

    Lucknow में UP ATS की बड़ी कार्रवाई, Al-Qaeda के 3 और Terrorists गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    up ats arrested al qaida three more member in lucknow

    तीनों ने आतंकी साजिश में शामिल होने की बात स्वीकारी

    यूपी एटीएस ने रविवार को राजधानी लखनऊ के काकोरी से अलकायदा के अंसार गजवातुल हिंद माड्यूल के दो आतंकी मिनहाज अहमद व मसीरुद्दीन उर्फ मुशीर को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों से पूछताछ में लखनऊ के ही रहने वाले शकील, मोहम्मद मुस्तकीन और मोहम्मद मईद के नाम सामने आए। बुधवार को पुलिस ने इन तीनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए एटीएस मुख्यालय ले जाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूछताछ में तीनों ने स्वीकार कर लिया कि ये भी आतंकी साजिश में शामिल थे। इसके बाद तीनों को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया।

    लखनऊ में रह रहे थे तीनों आतंकी

    गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकियों में शकील बांसमंडी इलाके का रहने वाला है। मोहम्मद मुनीद लखनऊ के न्यू हैदरगंज कैंपल रोड का निवासी है। वहीं, मोहम्मद मुस्तकीन मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और लखनऊ में सीतपुर रोड स्थित मदेय गंज में रह रहा था। बता दें, आतंकी संगठन अलकायदा यूपी में बड़े हमले की साजिश रच रहा था। 15 अगस्त से पहले कई शहरों में धमाकों का प्लान था। अयोध्या, मथुरा व काशी में भी आतंकी घटनाओं का अंजाम देने की साजिश थी, लेकिन एटीएस ने आतंकवादियों की इस बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+