यूपी विधानसभा चुनाव 2017: 390 सीटों पर चुनाव लड़ेगी राजपाल यादव की पार्टी

आगामी विधानसभा चुनाव में राजपाल यादव की पार्टी 403 में से 390 सीटों पर अपने प्रत्‍यायाशी उतारेगी। इस बात का ऐलान खुद राजपाल यादव ने किया है।

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड के प्रसिद्ध कॉमेडियन-एक्‍टर राजपाल यादव की पार्टी सर्व समभव पार्टी यूपी चुनाव में जबरदस्‍त एंट्री करने जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में राजपाल यादव की पार्टी 403 में से 390 सीटों पर अपने प्रत्‍यायाशी उतारेगी। इस बात का ऐलान खुद राजपाल यादव ने किया है। यादव ने कहा है कि बाकी 13 सीटें उन मित्रों के लिए छोड़ दी गई हैं जो भले ही विचारों में उनसे जुड़े रहे हैं लेकिन पहले से ही अन्य दलों की राजनीति करते रहे हैं।

Actor Rajpal Yadav’s new party to contest at 390 seats

राजपाल ने कहा कि पिछले 20-25 सालों से प्रदेश सरकारें बनती तो हैं लेकिन जनता की इच्छा से नहीं, वरन समीकरणों के कारण। इसलिए इन सरकारों का जनता से कोई सीधा संवाद नहीं रहता, जिसकी वजह से विकास, जनहितों को प्राथमिकता नहीं मिलती। राजपाल यादव ने कहा कि मैं सरकार और जनता के बीच के दूरी को मिटाने के लिए राजनीति में आया हूं। अलग पार्टी बनाने की बात पर राजपाल यादव ने कहा कि ऐसा इसलिए करना पड़ा क्‍योंकि जिस पार्टी में जाते, वहां उसी की भाषा बोलनी पड़ती है। अपने विचार का वहां कोई महत्व ही नहीं रहता।

राजनीतिक दलों को आरटीआई एक्ट के अंतर्गत लाने के सवाल पर यादव ने कहा कि हम बिल्कुल तैयार हैं। हमारी कार्यप्रणाली खुली किताब समान है। जब दो रुपये का भी लालच छोड़ देश की सेवा के लिए आए हैं तो फिर इसमें दिक्कत भी क्या है। राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विचार तो पिछले 15 साल से उमड़ते थे लेकिन जब मानसिक और आर्थिक रूप से परिपक्व हो गए तभी राजनीति में उतरने की शुरुआत की। दूसरे, राजनीति भी पढ़ी है और खेती-किसानी भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+