UP दौरे पर लखनऊ पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, चुनावी अभियान का करेंगे आगाज

UP दौरे पर लखनऊ पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, चुनावी अभियान का करेंगे आगाज

लखनऊ, 29 अक्टूबर: 2022 के अंदर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। चुनावों को लेकर यूपी के अंदर बिगल बज चुका है और तमाम पार्टियां अपने चुनावी अभियान में जोर-शोर से जुटी हुई हैं। यूपी में चुनावी अभियान का आगाज करने आज (29 अक्टूबर) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंच गए है। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनका स्वागत किया।

Union Home Minister Amit Shah arrives in Lucknow

बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह न केवल पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों में भाग लेंगे, बल्कि मिशन-2022 के लिए पार्टी की रणनीति तय करने के साथ ही सियासी मंत्र भी देंगे। साथ ही प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के चार करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर एक बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपेंगे।

बैठक में पार्टी के पूर्व विधायक और पूर्व सांसदों के साथ लोकसभा चुनाव 2019 में 80 लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारी और संयोजक रहे नेताओं को भी बुलाया गया है। शाह शाम को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान और सात चुनाव सह प्रभारियों की बैठक में चुनावी रणनीति तय करेंगे। उनके इस कार्यक्रम को भाजपा के चुनावी अभियान का अहम पड़ाव माना जा रहा है। उनके द्वारा दिए जाने वाले दिशा निर्देशों के मुताबिक प्रदेश भाजपा मिशन 2022 के अपने कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+