UP News: पीएम मोदी के नेतृत्व में हम नया भारत देख रहे, जिस पर देश की जनता गर्व कर रही: सीएम योगी
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम एक नया भारत देख रहे हैं। एक ऐसा भारत जिस पर देश की पूरी जनता को गर्व है। लोग इस देश में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा देख रहे हैं।
देशवासी नए भारत का दर्शन कर रहे
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सब देशवासी नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। नए भारत पर देश के 140 करोड़ भारतवासी गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। इससे भारत का दुनिया में सम्मान बढ़ा है। देश वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर को अपनी आंखों से देख रहा है। पहली बार देश का गरीब इंसान सरकार की योजनाओं का हिस्सा बना है। आम गरीब को केंद्र की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

अंतिम छोर के व्यक्ति को मिल रहा योजनाओं का लाभ
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में ऐसा पहली बार हुआ है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के साथ योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं। आम आदमी से चर्चा कर आगामी कार्य योजना के लिए तैयारी कर रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा हम सबके सामने हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की गाड़ी के साथ उनके विचारों को आपने लाइव देखा है।












Click it and Unblock the Notifications