ola से कार बुक कर तमंचे के बल पर की लूटपाट, पुलिस ने मामा-भांजे को किया गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सरोजिनी नगर पुलिस ने 24 नवंबर को इलाके में हुई एक कार लूट का खुलासा किया है। पुलिस में इस वारदात में ओला ऐप से कार बुक करने के बाद लूटने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लूट का सामान भी बरामद किया है।

two arrested for ola car loot in lucknow

लखनऊ के सरोजनी नगर पुलिस ने अजय गौतम और आशीष गौतम नाम के दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों रिश्ते में मामा और भांजे हैं। दोनों आरोपियों ने बीती 24 नवंबर को फर्जी आईडी पर लिए गए सिम से ओला ऐप के माध्यम से होंडा अमेज कार बुक की थी। कार बुक करने के बाद दोनों आरोपी एक सुनसान जगह पहुंचे, जहां पर दोनों ने तमंचे के बल पर ड्राइवर के हाथ-पैर बांध दिए और ड्राइवर का मोबाइल, नगदी और होंडा अमेज कार लूट कर ड्राइवर को गाड़ी से बाहर फेंक दिया और वहां से फरार हो गए।

गाड़ी मालिक ने इस मामले में सरोजिनी नगर थाने पर एक मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लूटी गई कार समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। अजय गौतम इलाके के एक इंस्टिट्यूट के वीसी का ड्राइवर है और उसने लूटी हुई कार पर उत्तर प्रदेश सरकार की नंबर प्लेट लगा दी थी, ताकि पुलिस को शक ना हो और वह न ही वह पकड़ा जाए, लेकिन सरोजनी नगर पुलिस ने सर्विलांस सेल के साथ मिलकर दोनों शातिर लुटेरे मामा भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+