डीसीएम व ऑटो को टक्कर मारने के बाद मिठाई की दुकान में घुसा ट्रक, तीन की मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के उतरठिया में मंगलवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर मिठाई की दुकान में जा घुसा। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक चालक व क्लीनर काफी देर तक फंसे रहे जिन्हें काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका।

Three people die in road accident

जानकारी के अनुसार, घटना पीजीआई थाना क्षेत्र की है। यहां मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अंजली स्वीट हाउस में ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुकान में बैठे लोग अभी कुछ समझते तब तक ट्रक लोगों को रौंदते हुए दुकान की दीवार में जा टकराया। ट्रक की टक्कर से दुकान बुरी तरह से छतिग्रस्त है। हादसे से हड़कंप मच गया और आसपास भीड़ लग गई।

घटना में फिरासत (25) व एक अन्य की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम चालक अहसान अली (37) को कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर से काटकर डीसीएम से निकाला। डीसीएम में फंसे क्लीनर को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेहोश होने के चलते उसका नाम नहीं पता चल पाया है। वहीं इस डीसीएम की चपेट में आकर एक ऑटो चालक नन्हें (45) की भी मौत हो गई है।

ट्रक को तीन क्रेनों ने खींचकर निकाला बाहर
हादसे में ट्रक के परखचे उड़ गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमों ने मिलकर तीन क्रेनों की मदद से खींचकर रेस्‍टोरेंट में घुसे ट्रक को बाहर निकाला। छह घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर ट्रक चालक अनिल कुमार को बाहर निकाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+