डेंगू का डंक: भाजपा नेत्री और पूर्व पार्षद सहित तीन लोगों की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। आंंकड़ों के मुताबिक, अकेले यूपी में अब तक 88 लोगों की डेंगू के डंक से मौत हो चुकी है। बीते तीन दिनों में लखनऊ में भाजपा महिला मोर्चा की नगर मंत्री रमा शुक्ला, गोरखपुर में पूर्व पार्षद सहित तीन लोगों की डेंगू से मौत हो गई।

डेंगू से भाजपा नेत्री की मौत
राजधानी लखनऊ में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की नगर मंत्री रमा शुक्ला (35) सहित दो लोगों की मौत हो गई। रमा शुक्ला को आठ दिन पहले बुखार आया था, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें पीजीआई में भर्ती करवाया गया। पांच दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद रमा ने बुधवार तड़के दम तोड़ दिया।

गोरखपुर में पूर्व पार्षद की मौत
पूर्व पार्षद मोतीलाल चौरसिया का लखनऊ में इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के शेखपुर के पूर्व पार्षद मोतीलाल की बीते सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें गोरखपुर के ही निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्लेटलेट्स महज छह हजार मिली। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये हैं डेंगू के लक्षण
डेंगू से बचाव के लिए लगातार फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन ये सब नाकाफी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि आप खुद अपना बचाव करें। अगर त्वचा पर चकत्ते पड़े, तेज सिर दर्द, पीठ दर्द, आंखों में दर्द, तेज बुखार, मसूड़ों से खून बहना, नाक से खून बहना, जोड़ों में दर्द, उल्टी, डायरिया जैसी शिकायत हो तो तुरंत सतर्क हो जाएं और जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications