1 जून से यूपी में चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा, देखें सूची

लखनऊ। लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां एक जून से रेलवे स्पेशल ट्रेनों के रूप में करीब 100 ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। इसमें राजधानी के चारबाग और लखनऊ जंक्शन स्टेशन से एक बार फिर लखनऊ मेल और पुष्पक एक्सप्रेस जैसी ही डेढ़ दर्जन ट्रेनें गुजरेंगी व चलेंगी। इन ट्रेनों के नंबर के आगे से एक की जगह शून्य लग जाएगा। इन ट्रेनों के टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

These special trains will run in UP from June 1

ट्रेन में एसी और स्लीपर दोनों ही क्लास के यात्री अपना टिकट बुक करा सकेंगे। जनरल बोगी के लिए भी रिजर्वेशन टिकट जारी होंगे। यात्री 30 दिन पहले तक अपना टिकट बुक करा सकेंगे। तत्काल व प्रीमियम तत्काल के टिकट नहीं होंगे। आरएसी व वेटिंग के टिकट जारी होंगे। चार्ट बनने पर वेटिंग टिकट वाले यात्री सफर नहीं कर सकेंगे। ट्रेनों का करंट टिकट उसके छूटने के दो घंटे पहले तक जारी होंगे। इस दौरान स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को रेलवे की गाइडलाइन का पालन करना होगा। यात्रियों को इन ट्रेनों को पकड़ने के लिए 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा।

रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों में सभी यात्रियों को सीट उपलब्ध कराई जाएगी तथा इन ट्रेनों का संचालन एक जून से शुरू होगा। इनके लिए आरक्षण शुरू हो चुका है। रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों के लिए ई टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल एप से ही जारी किए जाएंगे। इनके लिए आरक्षण केंद्रों या रेलवे स्टेशनों से कोई टिकट जारी नहीं की जाएगी। ये प्रमुख ट्रेनें एक जून से चलेंगी :
- लखनऊ मेल
- पुष्पक एक्सप्रेस
- कुशीनगर एक्सप्रेस
- दरभंगा एक्सप्रेस
- साबरमती एक्सप्रेस
- सप्त क्रांति एक्सप्रेस
- सरयू यमुना एक्सप्रेस
- शहीद एक्सप्रेस
- सुहेलदेव एक्सप्रेस
- अवध एक्सप्रेस
- बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
- श्रमजीवी एक्सप्रेस
- वैशाली एक्सप्रेस
- महामना
- गोमती एक्सप्रेस मुख्य रूप से शामिल हैं।

इन नियमों का करना होगा पालन :
- मास्क पहन कर ही सफर कर सकेंगे यात्री
- स्टेशन पर 90 मिनट से पहले ही पहुंचना होगा अनिवार्य
- थर्मल स्कैनिंग कराए बिना नहीं मिलेगा प्रवेश
- एसी कोच से सफर के लिए तकिया व चादर लाना होगा
- सफर से पहले मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर ब्यौरा देना होगा
- एजेंट के बनाये टिकट मान्य नहीं होंगे
- वेटिंग लिस्ट और आरएसी यात्रियों को नहीं मिलेगा प्रवेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+