यूपी-उत्तराखंड के बीच समाप्त हुआ 21 साल पुराना परिसंपत्ति विवाद,CM योगी व सीएम धामी की बैठक से निकला हल
यूपी-उत्तराखंड के बीच समाप्त हुआ 21 साल पुराना परिसंपत्ति विवाद,CM योगी व सीएम धामी की बैठक से निकला हल
लखनऊ, 18 नवंबर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिन के उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। गुरुवार की सुबह सीएम धामी ने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर सीएम योगी आदित्यनथ से मुलाकात की। इसके बाद दोनों ने मुख्यमंत्रियों ने पिछले 21 सालों से चल आ रहे परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर अधिकारियों के साथ बातचीत की। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच हुई इस बातचीत से पिछले 21 सालों से चला आ रहा यूपी-उत्तराखंड परिसंपत्ति विवाद समाप्त हो गया।

इस बात की घोषणा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। सीएम धामी ने बताया कि बैठक में दोनों राज्यों के बीच चल आ रहा परिसंपत्ति विवाद खत्म हो गया है। ये दोनों ही राज्यों के लिए ऐतिहासिक दिन है। इतना ही नहीं, सीएम धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगले 15 दिनों में 5700 हेक्टेयर भूमि पर दोनों राज्यों का संयुक्त रूप से सर्वे होगा। सर्वे के आधार पर जितनी भूमि की उत्तर प्रदेश को जरुरत है वो उन्हें मिल जाएगी। जितने मकान की जरूत है वो उत्तर प्रदेश को मिल जाएगा। बाकी सब उत्तराखंड को मिल जाएगा।
यूपी सरकार बनवास-किच्छा बैराज का पुननिर्माण कराएगी। हरिद्वार का होटल उत्तराखंड को मिल जाएगा। किच्छा में बस स्टॉप की जमीन उत्तराखंड को मिल जाएगी। इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम करीब 205 करोड़ रुपए की धनराशि उत्तराखंड को भुगतान करेगा। इसी तरह, आवास विकास का मुद्दा हल किया गया है। यूपी और उत्तराखंड के बीच आवास विकास की 50-50 प्रतिशत बटवारा होगा।
Recommended Video
सीएम धामी ने जताया सीएम योगी का आभार
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया। कहा कि दोनों राज्यों के बीच छोटे-बड़े भाई के संबंध हैं। मेरा यूपी से पुराना रिश्ता है। मेरे सभी शैक्षणिक दस्तावेज यूपी के हैं। योगी जी ने दिल खोलकर हमारी बातों को माना। हमारा मकसद सभी का सम्मान और सभी का विकास है।












Click it and Unblock the Notifications