Lucknow: Shocking! चार्जिंग पर लगी स्कूटी में अचानक हुआ धमाका, आग की लपटों से घिर गया पूरा घर

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को एक चौंका देने वाली घटना घटित हुई, जिसमे एक घर में चार्ज हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक धमाका हो गया। धमाके के बाद स्कूटी में आग लग गई। देखते ही देखते यह आग घर में फैलने लगी। परिजनों की तमाम कोशिशों के बाद भी आग न बुझने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। जिन्होंने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।

इलेक्ट्रिक स्कूटी में धमाका
बता दें कि यह पूरा मामला लखनऊ के ठाकुरगंज अंतर्गत बालागंज जल निगम के हरी नगर थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले मोहम्मद नसीम ने बताया कि उन्होंने करीब एक लाख रुपये कीमत देकर एक इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। बुधवार सुबह उन्होंने स्कूटी को घर के बाहरी हिस्से में चार्जिंग पर लगाया था। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ स्कूटी में धमाका हुआ और आग लग गई।

Sudden explosion in scooty while charging and whole house caught fire

घर में लगी आग
धमाके की आवाज सुनकर नसीम फौरन वहां पहुंचे तो देखा की आग ने विकराल रूप ले लिया है। उन्होंने तत्काल पहले तो आग बुझाने के काफी प्रयास किये, लेकिन सफल नहीं हुए। उधर, आग घर में तेजी से फैलती जा रही थी। जिसके बाद नसीम ने पड़ोसियों की मदद से जैसे तैसे जलती हुई स्कूटी को खींचकर घर से बाहर निकाला और दमकल विभाग को सूचना दी। लेकिन इतने में आग घर के बाहरी हिस्से में फ़ैल चुकी थी।

Sudden explosion in scooty while charging and whole house caught fire

स्कूटी जलकर राख
जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने लोगों की मदद से लगभग 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आपको बता दें कि इस दौरान घर के तीन लोग अंदर फंस गए थे, जिन्हे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन विस्फोट के बाद स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+