भारत बंद का सब-इंस्पेक्टर ने किया था सपोर्ट, जबरन दुकान बंद कराने का VIDEO वायरल होने के बाद हुआ सस्पेंड

लखनऊ। किसानों द्वारा 08 दिसंबर, दिन मंगलवार को भारत बंद का ऐलान किया गया था। भारत बंद के दौरान जबरन दुकानों को बंद करवाने का वीडियो वायरल होने पर सब-इंस्पेक्टर और बदालीखेड़ा चौकी प्रभारी राम सुधार यादव को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित करने की यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने की है।

sub inspector ram sudhar yadav suspended for supporting bharat bandh

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सब-इंस्पेक्टर और बदालीखेड़ा चौकी प्रभारी राम सुधार यादव एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में सब-इंस्पेक्टर राम सुधार यादव अपने इलाके में जबरन दुकानें बंद कराते हुए दिख रहे थे। लखनऊ पुलिस ने इस वीडियो पर संज्ञान लिया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि सरोजनी नगर पुलिस पोस्ट के इंचार्ज सुधीर यादव को अपने इलाके में दुकानों को बंद कराने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस विभाग ने कहा है कि राम सुधार यादव वायरल वीडियो में सरोजनी नगर इलाके में सोनू गुप्ता और शुभम गुप्ता की मिठाई की दुकानों को जबरन बंद करवाते हुए दिख रहे थे। इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। एसआई राम सुधार यादव के खिलाफ कार्रवाई से पहले उनके खिलाफ प्राथमिक जांच की गई। इस दौरान प्रथम दृष्टतया उन्हें अवैध रूप से दुकानों को बंद कराने का दोषी पाया गया।

गौरतबल है कि भारत बंद को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए थे। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अधिकारिओं को निर्देश दिए हैं कि भारत बंद के दौरान अगर कोई कानून व्यवस्था हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सीएम का साफ निर्देश है कि भारत बंद के दौरान जबरन दुकान-प्रतिष्ठान को बंद करवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+