चोरी हुई समाजवादी साईकिल, गुस्से से लाल-पीले हुए नेताजी, मामला दर्ज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ किस कदर ऊपर चढ़ता जा रहा है इस बात का अंदाजा इस घटना से ही लगाया जा सकता है कि यहां न तो आम सुरक्षित है और न ही खास। चोरों के हौसले तो इतने बुलंद है कि वो वीवीआईपी इलाकों भी नहीं छोड़ते। चोरों की हिम्मत तो देखिए उन्होंने सत्ताधारी पार्टी के विधायक के घर ही सेंध लगा डाली। चोर अब नहीं ले जा पाएंगे आपके वाहन

जी हां चोरों हजरतगंज से सपा विधायक ज़ाहिद बेग की साइकिल उड़ा ले गए। इस मामले में हजरतगंज पुलिस ने तहरीर मिलने पर शिकायत दर्ज कर ली है। ये साईकिल इसलिए खास थी क्योंकि ये समाजवादी साईकिल थी। विधायक ज़ाहिद बेग इसी साइकिल से विधानसभा जाते थे। अब जब साईकिल विधायक जी के इतने करीब थी तो हंगामा भी उतना ही तेज होगा। साइकिल चोरी के बाद सूबे के प्रशासनिक महकमे की इस चोरी ने नींद उड़ा दी है।
चोर ने लिखा खत कहा गौशालाएं बनाओ लूटूंगा बैंक
विधायक की साइकिल चोरी की रिपोर्ट के बाद हजरतगंज थाने की पुलिस भले ही परेशान हो लेकिन विधायक जी को तो चोरी के पीछे भी सियासी फायदा ही नजर आ रहा है। उन्होंने ने तो चोरी को वोट बैंक से जोड़ कर दिया। विधायक की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि किसी भी कीमत पर साइकिल चोरी करने वाला चोर बच ना सके।
आपको बता दें कि इससे पहले यूपी के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री आजम खान की भैंस चोरी पर बड़ा बवाल हुआ था। जनवरी 2014 में रामपुर के डेयरी फार्म से आजम खां की सात भैंसें चोरी हो गई थीं। हलांकि पुलिस ने 24 घंटे में भैंसी बरामद भी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications