लखनऊ का नाम बदलने की मांग पर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य, लक्ष्मण कौन सी लड़ाई लडने आए थे?
लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुर करने पर सपा नेता और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह सब कपोल कल्पना करना और मुंगेरीलाल के सपने देखने जैसा है। इस दौरान उन्होंने ने पूछा 'लखनऊ' का नाम क्या बुरा है?

Swami Prasad Maurya: रामचरितमानस पर कथित टिप्पणी को लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों के कारण बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। तो वहीं, अब उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाम बदलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, उन्होंने लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुर करने की मांगों को लेकर कहा कि राम के छोटे भाई यहां कौन सी लड़ाई लड़ने के लिए आए थे?
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुर करने की मांग लेकर कहा कि यह सब कपोल कल्पना करना और मुंगेरीलाल के सपने देखने जैसा है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई चुनाव नजदीक आता है तो बीजेपी के लोग इसी तरह बेलगाम होकर अनाप-शनाप मांग रखते हैं, झूठी वाहवाही लूटने की कोशिश करते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने पूछा 'लखनऊ' का नाम क्या बुरा है? बीजेपी के लोग भी कहते हैं कि यह लखनऊ गंगा-जमुनी तहजीब का केंद्र है, लखनऊ हमारी संस्कृति की विरासत है।
इस दौरान मौर्य ने पूछा कि उन आक्रमणकारियों से लक्ष्मण का क्या वास्ता, वह कौन सी लड़ाई लड़ने आए थे। लक्ष्मण कहीं फ्रीडम फाइटर में कहीं दिखाई पड़े थे क्या? उन्होंने कहा कि अगर लखनऊ का नाम बदलना है तो पासी समाज की महिला वीरंगना देवी के नाम पर क्यों नहीं रख देते हैं। मौर्य ने कहा कि लाखन पासी लखनऊ के राजा थे उनके नाम पर रख दे, नाम बदलना बच्चों के घरौंदे का खेल नहीं है।
Recommended Video

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि रामचरितमानस की चौपाइयों को लेकर मैंने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। बता दें कि इससे पहले भी स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी से मांग करते हुए कहा कि पीएम रामचरितमानस की चौपाइयों के आपत्तिजनक अंश को हटाए, जिससे महिलाओं और शूद्रों को अपमानित किया गया है। बीजेपी में रहते हुए रामचरितमानस पर सवाल उठाने के सवाल का जवाब देते हुए मौर्य ने कहा कि हर चीज का एक अवसर होता है।












Click it and Unblock the Notifications