बरेली में मुलायम सिंह यादव भरेंगे हुंकार, लाखों लोगों के जुटने का दावा
बरेली में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित, पार्टी का दावा चार से पांच लाख लोग होंगे रैली में शामिल
बरेली। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव आज अपनी दूसरी चुनावी रैली को बरेली में संबोधित करेंगे। बरेली के जीआईसी मैदान में मुलायम आज विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि आज भी वह केंद्र सरकार और नोटबंदी के फैसले पर बड़ा हमला बोलेंगे।

EXCULSIVE:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने में जुटी भाजपा
शहरभर में सपा के झंडे
मुलायम सिंह की इर रैली को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी जोश है, पार्टी कार्यकर्ताओं का दावा है कि इस रैली में चार से पांच लाख लोगों की भीड़ जुटेगी। पार्टी ने इस रैली की जबरदस्त तैयारी की है। पूरे शहर को सपा के झंडो से पाट दिया गया है।
लखनऊ की रैली में अखिलेश पर हमलावर हुई मायावती, फिर कहा 'बबुआ'
शिवपाल भी होंगे रैली में शामिल
इस रैली में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह के अलावा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव, महा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश , पार्टी प्रवक्ता अशोक बाजपेई , अम्बिका चौधरी भी शामिल होंगे।
टिकटों का हो सकता है ऐलान
सपा की इस रैली में आस-पास के जिलों से भी लोगों को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि इस रैली में बदायूं , बरेली , शाहजहांपुर , पीलीभीत सहित कई जगहों के उम्मीदवारों को टिकट का फैसला हो सकता है।
इससे पहले मुलायम सिंह ने 23 नवंबर को गाजीपुर में रैली को संबोधित किया था। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि सपा मुखिया कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर किसी तरह का इशारा देते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications