अखिलेश का CM योगी पर बड़ा वार, कहा- बाबा सरकार में ‘महामाफ़िया राज' है

लखनऊ, 01 फरवरी: उत्तर प्रदेश के करहल विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर चुके सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने प्रदेश में महामाफिया राज होने का बड़ा आरोप लगाया है। यही नहीं, लखीमपुर कांड, हाथरस और गोरखपुर में व्यापारी की हत्या को लेकर कहा कि बीजेपी में जो जितना बड़ा है, उतना ही बड़ा उसका झूठ है।

sp chief akhilesh yadav targets yogi government says There is Mahamfia Raj in Baba Sarkar

Recommended Video

    UP Election 2022: Akhilesh Yadav ने क्यों कहा- बाबा सरकार में महामाफ़िया राज? | वनइंडिया हिंदी

    अखिलेश बोले- बाबा सरकार में 'महामाफ़िया राज'है

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार की सुबह एक ट्वीट में कहा, ''बाबा सरकार में 'महामाफ़िया राज'है। लखीमपुर के किसानों की हत्या,हाथरस की बेटी के साथ हुई अमानवीयता,गोरखपुर हत्याकांड, इनामी अपराधी का खेलना सरेआम, फ़रार पुलिस कप्तान व अन्य जघन्य कांड जनता भूल नहीं सकती...झूठ बोलने की भी एक हद होती है! भाजपा में जो जितना बड़ा उतना बड़ा उसका झूठ।''

    अखिलेश ने करहल सीट से दाखिल किया नामांकन

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। अखिलेश की हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक, उनके पास 40 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इस प्रॉपर्टी में बैंकों में मौजूद पैसा समेत सभी चल-अचल संपत्ति शामिल है। अखिलेश यादव के पास 179,237.26 रुपए की नकदी है। अखिलेश यादव के नाम पर 11 बैंक खाते हैं, जिनमें 8 करोड़ से ज्यादा की रकम है। अखिलेश यादव की सालाना आय 83 लाख 98 हजार रुपए है। वहीं, 17.93 एकड़ जमीन उनके नाम पर है। पूर्व सीएम के पास 17.22 करोड़ रुपए की गैर खेती वाली जमीन और मकानों का जिक्र भी हलफनामे में किया गया है। हलफनामे के मुताबिक, 28.97 लाख का कुल कर्ज अखिलेश यादव के ऊपर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+