100 दिन की भाजपा सरकार, उप्र हुआ गोरखधंधे से बरबाद: अखिलेश यादव

लखनऊ, 04 जुलाई: योगी सरकार को उत्तर प्रदेश की सत्ता पर दोबारा काबिज हुए 100 दिन हो गए हैं। इस मौके पर एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तो दूसरी ओर विपक्ष ने घेरना शुरू कर दिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की मूलभूत सुविधाओं को लेकर अखबारों में छपी खबरों का लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा, ''100 दिन की भाजपा सरकार, उप्र हुआ गोरखधंधे से बरबाद।''

SP chief akhilesh yadav targets uttar pradesh yogi govt on completion of 100 days

CM योगी ने गिनाई 100 दिन की उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर सीएम योगी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही, पूर्व की सरकारों पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले परिवारवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार और दंगों के लिए जाना जाता था। यूपी में पहचान का संकट था। केंद्र की लोक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने की इच्छाशक्ति नहीं दिखाई दी, लेकिन 5 साल में यूपी को पहचान बदलने के लिए सरकार ने काफी मेहनत की, जिसने जनता के मन में विश्वास जगाने का काम किया है।

सीएम योगी ने कहा कि यूपी की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया है। विधानसभा चुनाव में जीत का जो सिलसिला चला था वो आज भी आगे बढ़ रहा है। एमएलसी के चुनाव में बीजेपी को सफलता मिली। विधानपरिषद में 87 साल के बाद कांग्रेस मुक्त हो गया है। सीएम ने कहा कि यूपी में दो सीटों के उपचुनाव संपन्न हुआ। एक आजमगढ़ और दूसरा रामपुर। दोनो सीटें सपा के पास थीं। इस चुनाव में जनता का आशीर्वाद बीजेपी को प्राप्त हुआ। यह जीत पीएम मोदी की नीतियों की जीत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+