अखिलेश का भाजपा पर तंज, कहा- हुक्मरान अब अपने बुझते दीये को बचाने के लिए बेकरार, क्योंकि...

लखनऊ, 29 जून: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते-आते सियायत गरमा रही है। 2022 के चुनाव को अब करीब छह महीने का समय बचा है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजनीतिक बयानबाजी, आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। विपक्ष हर मौके पर सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश में जुट गई है। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी, बसपा प्रमुख मायावती से लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर हैं।

sp chief akhilesh yadav on uttar pradesh bjp government

'हुक्मरान अब अपने बुझते दीये को बचाने की खातिर बेकरार हैं'

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक बार फिर शायराना अंदाज में प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश का कहना है कि हुक्मरान अब ये जान गए हैं कि जनता उनसे नाराज है और हवा भी उनके खिलाफ है। अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया, ''हुक्मरान अब अपने बुझते दीये को बचाने की खातिर बेकरार है क्योंकि वो जान गये हैं अवाम है खफा और हवा भी खिलाफ है।''

आगरा में हत्या के मामले में बीजेपी सरकार पर बोला हमला

अखिलेश यादव ने इससे पहले आगरा में कोल्ड स्टोरेज मालिक के बेटे की हत्या के मामले में भाजपा सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदनहीन भाजपा के राज में परिवारवालों का दुख-दर्द समझने वाला कोई नहीं है। अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा, ''आगरा में कोल्ड स्टोरेज मालिक के बेटे की अपहरण के बाद हत्या से उप्र की जनता स्तब्ध है। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना! संवेदनहीन भाजपा के राज में परिवारवालों का दुःख-दर्द समझने वाला कोई नहीं है। उप्र में व्यापार जगत के लोग आर्थिक के साथ ही आपराधिक उत्पीड़न के भी शिकार हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+