शिवपाल ने अखिलेश यादव पर लगाया सनसनीखेज आरोप
शिवपाल यादव का सनसनीखेज आरोप, बोले अवैध कामों का विरोध करता था इसलिए कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया।
लखनऊ। यूपी में चुनाव की दस्तक ने एक तरफ जहां तमाम पार्टियों की सक्रियता को बढ़ा दिया हो तो दूसरी तरफ शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सनसनीखेज बयान दिया है।

अखिलेश से मिले पीके, गठबंधन की कवायद अंतिम चरण पर
मैंने विरोध करना शुरु कर दिया था
शिवपाल यादव ने कहा कि उन्हें मंत्रालय से इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि उन्होंने अवैध कामों का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि मैंने इन अवैध कामों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराना शुरु कर दिया था।
शिवपाल ने कहा कि मैंने उन लोगों के खिलाफ आवाज उठाई जो अवैध कब्जा और अवैध काम कर रहे, इसी के चलते मुझे मंत्रालाय से बर्खास्त कर दिया गया।
अच्छे लोगों का साथ दुंगा
शिवपाल यादव ने यह बयान संभल में चल रहे कल्की महोत्सव के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों के खिलाफ अपनी आवाज उठाता रहुंगा जो अवैध काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों का हमेशा साथ दुंगा जो अच्छा काम करते हैं।
आपको बता दें कि शिवपाल यादव को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछले महीने परिवार के भीतर चल रही कलह के बीच अपने कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया था। जिसके बाद दोनों ही नेताओं के बीच सार्वजनिक मंच पर झड़प देखने को मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications