अब मैं सीएम के अधीन नहीं हूं, अखिलेश को नेताजी का सम्मान करना चाहिए- शिवपाल

शिवपाल यादव बोले अब मै अखिलेश के अधीन नहीं हूं, परिवार और पार्टी के भीतर किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने अखिेलश यादव के साथ उनके संबंधों पर जो बयान दिया है उससे दोनो के बीच के संबंध किस हद तक खराब हो चुके हैं का अंदाजा लगाया जा सकता है।

shivpal singh

सपा की कलह पर आजम का खत, मुसलमान सूबे के हालात से चिंतित हैं

दिल्ली पहुंचने के बाद जब शिवपाल यादव पत्रकारों से मुखातिब हुए तो उन्होंने कहा कि अखिलेश को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए, उन्हें अपने पिता का सम्मान करना चाहिए।

शिवपाल ने कहा ने कहा कि अब मैं मंत्री नहीं हूं, इसलिए मैं अखिलेश के अधीन भी नहीं हूं। उन्होंने कहा कि नेताजी जो भी आदेश देंगे उसका मैं पालन करुंगा। शिवपाल दिल्ली में तमाम जनता दल के नेताओं को सपा के रजत जयंती कार्यक्रम के लिए न्योता देने पहुंचे हैं।

सपा के साथ गठबंधन की तैयारी में कांग्रेस, राहुल से मिले MLA

दिल्ली में शिवपाल यादव ने जदयू नेता केसी त्यागी समेत कई नेताओं से मुलाकात की। माना जा रहा है कि सपा आगामी यूपी चुनाव से पहले महागठबंधन की तैयारी कर रही है, इसके संकेत शिवपाल ने यह कहकर दिया है कि सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के सभी ताकतों को एक साथ आने की जरूरत हैं।

अखिलेश यादव के बारे में बोलते हुए शिवपाल ने कहा कि अखिलेश समझ नहीं रहे हैं, उन्हें लोगों की बातों में नहीं आना चाहिए, उन्हें अपने पिता का सम्मान करना चाहिए और उनकी बात को ही मानना चाहिए, आखिर में उन्होंने ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है।

परिवार के भीतर कलह के बारे में शिवपाल ने कहा कि परिवार और पार्टी में किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर बहुमत मिलता है तो अखिलेश ही मुख्यमंत्री होंगे। रथ यात्रा के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि अगर मुझे बुलाया गया तो मैं जाउंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+