यूपी की राजधानी में सामने आया पेटीकोट घोटाला, साड़ी ब्लाउज के पैसे भी हड़पे
लखनऊ। आप ने नेताओं और सरकारों के कई घोटाले सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको उत्तर प्रदेश के ऐसे घोटाले के बारे में बतायेंगे जिसे आपने कभी सोचा भी नहीं होगा।
यूपी के 10 गांवो में लड़कियों के जींस-टीशर्ट पहनने और मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेटीकोट घोटाला सामने आया है। जी हां लखनऊ विकास प्राधिकरण में महिला कर्मचारियों को वर्दी के रूप में दिये जाने वाले कपड़ों का घोटाला सामने आया है।
इस घोटाले में महिलाओं के साड़ी, ब्लाउट और पेटीकोट के वितरण में घोटाले की बात सामने आयी है। महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें साड़ी तो दी गयी लेकिन पेटीकोट नहीं बांटा गया है। महिलाओं ने अधिकारियों पर पेटीकोट घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों ने पेटीकोट का पैसा हड़प लिया है।
एलडीए में 1300 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को वर्दी बांटी गयी। जिसके लिए 25 लाख रुपए पास कराये गये थे। हर कर्मचारी के लिए 1950 रुपए आवंटित किये गये थे। लेकिन महिलाओं को साड़ी ब्लाउज के साथ पेटीकोट का वितरण हीं किया गया।
महिला कर्मचारियों का आरोप है कि जो साड़ी और ब्लाउज उन्हें दिया गया है कि उसकी कीमत बाजार में सिर्फ 150-200 रुपए के बीच है। ऐसे में अधिकारी 1700 रुपए हड़प गये।













Click it and Unblock the Notifications