ज्ञानवापी पर शफीकुर्रहमान बर्क ने दिया बयान, बोले- 'कोई शिवलिंग नहीं, मुसलमानों को...'
लखनऊ, 22 मई: ज्ञानवापी मस्जिद में हिंदू पक्ष द्वारा शिवलिंग मिलने का दावे पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शफीकुर्रहमान बर्क का बयान सामना आया है। शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि ज्ञानवापी में कोई शिवलिंग नहीं है। इस तरह के मुद्दे 2024 के लोकसभा चुनाव में ध्रुवीकरण करने के लिए उठाए जा रहे हैं। कहा कि अगर आप इतिहास का अवलोकन करेंगे तो पाएंगे कि वहां कोई शिवलिंग नहीं था।
Recommended Video

सपा नेता शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि ये सब लोगों को भावनात्मक रूप से बरगलाने के लिए किया जा रहा है। दरअसल, सपा विधानमंडल दल की बैठक में शामिल होने बर्क रविवार को लखनऊ आए हुए थे। इस दौरान बर्क मीडिया से मुखातिब हुए। मीडिया से बातचीत के दौरान बर्क ने कहा कि ज्ञानवापी में कोई शिवलिंग नहीं है, केवल मुसलमानों को डराया जा रहा है। इस दौरान बर्क ने अयोध्या में मंदिर निर्माण पर बोलते हुए कहा कि ये सब ताकत के बलबूते किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मैं अब भी यही कहूंगा कि वहां पर मस्जिद ही थी। कहा कि भाजपा राज में मुसलमानों और मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है। प्रदेश में कानून का राज नहीं बुलडोजर राज है जबकि देश को कानून और संविधान से चलाया जाना चाहिए। हालांकि, काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय का कहना है कि ज्ञानवापी के वजूखाने में मिला पत्थर शिवलिंग ही है। जिसको लोग मस्जिद बता रहे हैं वह मंदिर है और मंदिर ही रहेगा। सर्वे के दौरान दीवारों पर मिले सबूत इसको सिद्ध करने के लिए काफी हैं।












Click it and Unblock the Notifications