लखनऊ में व्हॉट्स ऐप के जरिये कॉलगर्ल्स की सप्लाई

लखनऊ पुलिस ने बुधवार की दोपहर गोमतीनगर के विपुल खंड में 5/183 और 5/184 पर बने गेस्टहाउस में छापा मारा, जिसमें पांच कॉलगर्ल्स और रैकेट चलाने वाले गेस्टहाउस के छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। छापे के वक्त पुलिस के हाथ वो पांच ग्राहक भी लग गये, जो उस वक्त वहां पर मौजूद थे।
पुलिस ने जिस वक्त छापा मारा, उस वक्त वहां पांच कॉलगर्ल्स मौजूद थीं, जो ग्राहकों के साथ अलग-अलग कमरों में थीं। उन कमरों में रेड मारने पर पुलिस को मोबाइल फोन, कैश, कंडोम, अश्लील सीडियां, आदि बरामद हुए। लड़कियां व ग्राहक भी आपत्तिजनक अवस्था में पाये गये। यही नहीं बताया जा रहा है कि इस रैकेट में अन्य कई लोग जुड़े हुए हैं, वे सभी फरार हैं।
हाई प्रोफाइल कॉलगर्ल्स
जिन लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वो किसी गरीब घर की नहीं, बल्कि खाते-पीते घरों की हैं। पुलिस के अनुसार यह रैकेट गेस्टहाउस का मैनेजर व उसके साथी फेसबुक और व्हॉट्स ऐप पर ग्रुप बनाकर ग्राहक बनाने का काम करते थे। इसमें फेक प्रोफाइल बनाकर लड़कियां लड़कों से बात करतीं और फिर दोस्ती। दोस्ती बढ़ाकर पहले रेस्त्रां और फिर कमरे तक और यह कमरा कहीं और नहीं गेस्टहाउस में होता था।
पूछताछ में पता चला कि लड़कियां युवकों को प्यार के जाल में फांसने के बाद उन्हें किसी होटल के कमरे पर चलने को बोलती थीं, जब ग्राहक युवक होटलों के नाम सुझाते थे, तब यही लड़कियां उन्हें इस गेस्ट हाउस का नाम सुझा देतीं और बाकायदा अंजान बनकर वहां जातीं, कमरा बुक करतीं और फिर काम पूरा होने पर मिलने वाले पैसे का कमीशन गेस्टहाउस के मैनेजर को देतीं।












Click it and Unblock the Notifications