मथुरा: चलती ट्रेन के सामने सेल्फी लेने के एडवेंचर में रेलगाड़ी से कटकर 3 युवकों की मौत
लखनऊ। मथुरा में रेल पटरियों के पास तस्वीर (सेल्फी) लेने के चक्कर में तीन युवकों की मौत तेज गति से आ रही रेलगाड़ी से कटकर हो गई। युवक दिल्ली से आगरा घूमने जा रहे थे। रास्ते में तस्वीर लेने के क्रम में यह हादसा हुआ। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हादसा सोमवार देर शाम कोटबन राजमार्ग पर कोसीकलां क्षेत्र का है, जहां चार युवक तस्वीर लेने के लिए अपनी ऑल्टो कार से उतरे।

लेकिन इस क्रम में वे रेलवे पटरी के पास पहुंच गए और इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते तेज गति से आ रही रेलगाड़ी से उन्हें टक्कर मार दी। चौथा युवक बच गया, क्योंकि वह उनकी तस्वीर ले रहा था और इसलिए रेल पटरी से दूर था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिपब्लिक डे के मौके पर ये सभी युवक युवक दिल्ली से आगरा ताजमल देखने जा रहे थे। मृतकों की पहचान याकूब (मुरादनगर), इकबाल (फरीदाबाद) और अफजल (नई दिल्ली) के रूप में की गई है।
जबकि चौथे युवक की पहचान अनीस (मितरौल) के रूप में की गई है। तीनों की उम्र 20 से 22 साल के बीच थी। याकूब मुरादाबाद का रहने वाला था, जबकि इकबाल फरीदाबाद का और अफजल नई दिल्ली का रहने वाला था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार को भी जब्त कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications