UP Elections 2022: निर्भया के परिवार को इंसाफ दिलाने वाली वकील सीमा कुशवाहा BSP में शामिल

लखनऊ, 20 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल खुद को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी ने दिल्‍ली में 2012 में हुए निर्भया गैंगरेप पीड़िता की वकील सीमा कुशवाहा को अपने पाले में कर लिया है। लखनऊ में बीएसपी के राष्‍ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने सीमा कुशवाहा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि बसपा सीमा को आगामी विधानसभा चुनाव का टिकट दे सकती है।

Seema Kushwaha lawyer of 2012 Nirbhaya case Delhi joins Bahujan Samaj Party in lucknow

दिल्ली के निर्भया गैंगरेप पीड़िता के परिवार को न्‍याय दिलाने वाली सीमा कुशवाहा सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं। वह इस वक्‍त आधा दर्जन से अधिक रेप पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत है। इसमें हाथरस गैंगरेप का मामला भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+