CM योगी के बाद अब मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में यूपी एसटीएफ ने मुंबई से अभियुक्त को जेल भेजा था। ये मामला अभी लोग सही से भूल भी नहीं पाए थे कि सीएम के सरकारी आवास और 50 अन्य महत्वपूर्ण जगहों को बम से उड़ाने की धमकी इमरजेंसी नंबर कॉल 112 के कॉल सेंटर पर मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। ये धमकी कॉल सेंटर पर दी गई है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मुख्यमंत्री आवास, 5 कालीदास मार्ग की सुरक्षा बढ़ा दी है। सीएम के सरकरी आवास पर बम निरोधी दस्ता व डॉग स्क्वायड चप्पे चप्पे को खोजने में जुटा है।
Recommended Video

फोन करने वाले का पता खंगालने में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वहां की सुरक्षा बढ़ी दी गई है। कॉल सेंटर पर दी गई धमकी में सीएम आवास और कई अन्य महत्वपूर्ण जगहों को बम से उड़ाने की बात कही गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमकी डायल-112 पर फोन करके दी गई। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है फोन करने वाला कौन है और कहां से फोन किया गया है।
अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बता दें कि कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और कुछ अन्य मंत्रियों के भी सरकारी आवास हैं। इस मामले में गौतमपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस और अन्य जांंच एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सीएम योगी को दी थी बम से उड़ाने की धमकी
गौरतलब है कि पिछले दिनों यूपी पुलिस की इमरजेंसी सर्विस यूपी 112 के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस मामले में अभियुक्त कामरान अमीन खान को महाराष्ट्र एटीएस और यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। कामरान की गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस की सोशल मीडिया हेल्प डेस्क को एक नई धमकी मिली थी, जिसमें मुंबई से गिरफ्तार किए गए युवक को छोड़ देने के लिए, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा गया। इस युवक को बाद में महाराष्ट्र एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया था। 20 वर्षीय इस युवक को नासिक से गिरफ्तार किया गया। अब सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे अधिकारियों के भी होश उड़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications