कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी सप्तक्रांति एक्सप्रेस, आधा हिस्सा चला गया 1KM आगे और...
कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी सप्तक्रांति एक्सप्रेस, आधा हिस्सा चला गया 1KM आगे और...
लखनऊ। खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है। यहां शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, आनंद विहार से मुज्जफरपुर जा रही सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में टूट गई। उसका एक हिस्सा आगे चला गया और एक पीछे खड़ा रह गया। बता दें कि ऐसा एक्सप्रेस ट्रेन का कपलिंग टूटने की वजह से हुआ था। हालांकि, गार्ड की सूचना पर 1 किलोमीटर दूर ट्रेन को रोका गया।

जब गार्ड ने कपलिंग टूटने की सूचना से रेलवे कंट्रोल रूम को दी तो हड़कंप मच गया। वहीं, तेज झटके के साथ ट्रेन अचानक रुकी तो यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना अभी नहीं है। देर रात तक कपलिंग जोड़ने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। हालांकि, गार्ड और ड्राइवर की सूझबूझ से कोई भी बड़ा हादसा होने से टल गया।
खबरों के मुताबिक, 2 अप्रैल की देर रात आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जा रही सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (02558) रात 10:45 पर लखनऊ आती है और 10 मिनट रुकने के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर चली जाती है। सूत्रों के मुताबिक काकोरी स्टेशन पर आते ही दो कोचों को जोड़ने वाली कपलिंग अचानक से खुल गई। जिसकी वजह से आधी गाड़ी बीच से अलग होकर आगे निकल गई। आधी पीछे रह गई।
रेलवे के अफसरों को दी गई सूचना
बताया जा रहा है कि घटना के बाद इसकी जानकारी रेलवे अफसरों को दी गई। रेल अफसर अन्य स्टाफ से लगातार संपर्क में रहे और ट्रेन को फिर से जोड़कर फिर से रवाना किए जाने तक हर पल की सूचना लेते रहे। संजय त्रिपाठी डीआरएम एनआर लखनऊ के मुताबिक एक्सप्रेस में साधारण कपलिंग लगी हुई थी जो अचानक टूट गयी, जिससे ट्रेन का अगला हिस्सा काफी आगे निकल गया। इसके बाद गार्ड ने तुरंत ड्राइवर को सूचना दी। जिसके बाद आधी ट्रेन वापस लाई गई और कपलिंग जोड़ने का काम किया गया।












Click it and Unblock the Notifications