लखनऊ के सरकारी अस्पताल में महिला सफाईकर्मी लगा रही मरीज को टांके, वीडियो वायरल होने पर बनाई गई जांच समिति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सरकारी अस्पताल का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सफाईकर्मी मरीज को टांके लगा रही है। यह मामला डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के सर्जिकल वार्ड का बताया जा रहा है, जहां की अव्यवस्था का यह वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। इस अस्पताल के डायरेक्टर ने भी वीडियो मिलने की बात को स्वीकार किया है और कहा है कि इस गंभीर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    लखनऊ के सरकारी अस्पताल में महिला सफाईकर्मी लगा रही मरीज को टांके, वीडियो वायरल
    Santation worker stitching wound of patient in civil hospital

    डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल वही हॉस्पिटल है जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में कोरोना वायरस वैक्सीन का डोज लिया था। यह अस्पताल मुख्यमंत्री आवास के पास ही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें दिख रहा है कि अस्पताल में एक महिला सफाईकर्मी मरीज का इलाज कर रही है और उसको टांके लगा रही है। वीडियो में तीन महिलाएं दिख रही हैं जिनमें से एक नर्स की ड्रेस में हैं, बाकी दो महिलाएं सफाईकर्मी बताई जा रही हैं। एक महिला सफाईकर्मी टांके लगा रही है।

    Santation worker stitching wound of patient in civil hospital

    सिविल अस्पताल के डायरेक्टर एससी सुंदरियाल ने कहा कि एक वीडियो मिला है जिसमें महिला सफाईकर्मी मरीज को टांके लगा रही है। इस मामले में एक जांच समिति बनाई गई है जिसमें दो सदस्य रखे गए हैं। यह जांच समिति इसका पता लगाएगी कि उस महिला सफाईकर्मी को टांके लगाने की अनुमति किसने दी? जो भी मामले में दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह हो सकता है कि वहां महिला सफाईकर्मी को गाइड करने के लिए कोई और भी मौजूद हो। इस बारे में अभी मालूम नहीं है कि वीडियो हाल का है या पुराना है। अस्पताल में सभी सर्जन को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे मरीज का इलाज अपनी निगरानी में करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+