सत्ता में लौटे तो जानिए अखिलेश देंगे किस कंपनी का फोन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लैपटॉप के बाद मुफ्त समाजवादी स्मॉर्टफोन बांटने की योजना को सैमसंग का साथ मिला है।

उत्तर प्रदेश सरकार और सैमसंग में समझौते के तहत उत्तर प्रदेश में मुफ्त समाजवादी स्मॉर्टफोन योजना को बांटने का काम सैमसंग करेगी।
अभी तक आ रही खबरों के मुताबिक सैमसंग उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक प्लांट भी लगाएगा। सैमसंग इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 1970 करोड़ रुपए का निवेश भी करेगा।












Click it and Unblock the Notifications