'डराकर राजनीति करने वाली भाजपा खुद डरी हुई है', अखिलेश यादव ने कहा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने एक्टिविस्ट दिशा रवि और अमेजन प्राइम की इंडिया हेड की तस्वीरे ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज जिस प्रकार भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की आज़ादी का गला घोंट रही है, इससे दिखता है कि लोगों को डराकर राजनीति करने वाली भाजपा खुद डरी हुई है।'

Samajwadi Party president and Former CM Akhilesh Yadav criticized the BJP government

खुद डरी हुई है भाजपा: अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्टिविस्ट दिशा रवि और अमेजन प्राइम की इंडिया हेड की तस्वीरे ट्वीट करते हुए बुधवार को भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज जिस प्रकार भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंट रही है, इससे दिखता है कि लोगों को डराकर राजनीति करने वाली भाजपा खुद डरी हुई है। चाहे एक ट्वीट पर गिरफ्तारी की बात हो या फिर मनोरंजन के नाम पर बनी कोई वेबसीरीज, महिलाओं को कमजोर समझकर भाजपा उन पर मुकदमे ठोक रही है।'

अमेजन प्राइम की इंडिया हेड से बंद कमरे में हुई घंटों पूछताछ
वेब सीरीज तांडव में विवादित सीन पर दर्ज मुकदमे को लेकर अमेजन प्राइम की इंड‍िया हेड अपर्णा पुरोहित मंगलवार को लखनऊ पहुंचीं। इस दौरान पुलिस ने बंद कमरे में उनसे घंटों पूछताछ की गई। पुलिस ने इंड‍िया हेड अपर्णा पुरोहित से करीब 100 पूछे। हालांकि, उन्होंने 12 ही सवालों के जवाब दिए। बाकी समय वो चुप ही रहीं। अपर्णा के साथ उनके वकील भी मौजूद रहे। बता दें, कोर्ट के आदेश के बाद अपर्णा पुरोहित हजरतगंज कोतवाली अपना बयान दर्ज कराने पहुंची थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+