आजमगढ़ की जनता से इजाजत लेकर लड़ूगा विधानसभा चुनाव- अखिलेश यादव
आजमगढ़ की जनता से इजाजत लेकर लड़ूगा विधानसभा चुनाव- अखिलेश यादव
लखनऊ, 19 जनवरी: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी समर में उतरने का निर्णय लिया हैं। हालांकि, अखिलेश ने कहा कि मैं आजमगढ़ की जनता से इजाजत लेकर ही चुनाव में उतरेंगे। क्योंकि आजमगढ़ के लोगों ने मुझे जिताया था। बता दें, अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस वक्त अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो सका है कि वो (अखिलेश यादव) किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि अखिलेश यादव अगर विधानसभा चुनाव लड़ते है तो उन्हें लोकसभा की सदस्यता छोड़नी होगी।

अखिलेश यादव फिलहाल आजमगढ़ से सांसद हैं और किस सीट से विधानसभा चुनाव पर अपनी किस्मत आजमाएंगे, इस पर आज 1 बजे फैसला हो सकता है। सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव आजमगढ़, एटा, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी और सैफई में से ही किसी एक सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, सूत्रों के हवाले से खबर है कि अखिलेश यादव आजमगढ़ जिले की गोपालपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। लेकिन यह बात कितनी सही है या गलत ये तो आने वाला वक्त बताएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ और केशव मौर्य के ऐलान के बाद अब अखिलेश यादव ने भी चुनाव लड़ने का मन बनाया है। सभी के चुनाव लड़ने से यूपी चुनाव में एक रोचकता बढ़ेगी। हालांकि, चुनाव आयोग ने रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। रोड़-शो हो नहीं पा रहे है। सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्य से ही ये अपने लोगों से जुड़ पाएंगे। डोर-टू-डोर संपर्क करने की स्थिति में बड़े नेता होते नहीं है क्योंकि उनके पास पहले बहुत जिम्मेदारी रहती है। अखिलेस यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष है तो संभावित है वो प्रचार में उस तरीके से नहीं जाएंगे।
सात चरणों में होगा यूपी विधान सभा चुनाव
बता दें, उत्तर प्रदेश में इस बार 403 विधान सभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी। यूपी में विधान सभा चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। इसके बाद 14 फरवरी को दूसरे चरण में 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें तथा अंतिम चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications