ट्रैफिक नियम का पालन करने को कहा तो सपा विधायक के भाई ने दरोगा की धुना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के सत्ता में होने के चलते सपा नेताओं के हौसले इस कदर बुलंद हो गये हैं कि कानून और पुलिस उनके सामने बौने साबित हो रहे हैं।

प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर में सपा के दबंगों ने ट्रैफिक दरोगा देवेंद्र कुमार को जमकर धुन दिया है। सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई ने ट्रैफिक दरोगा सबके सामने जमकर पीटा।
कानपुर मेम सिद्ध नाथ घाट में श्रद्धालुओं की आखिरी सोमवार को जुटी भीड़ को संभालने के लिए बैरिकेडिंग लगायी गयी थी, साथ ही ट्रैफिक को बदला गया था। जिसके चलते लोगों को इन रास्तों पर नहीं जाने के लिए कहा गया था।
वहीं इस भारी भीड़ में इरफान सोलंकी के फैजान सोलंकी इस रास्ते से गुजरे और जिस तरफ से रास्ता बंद था उस तरफ उन्होंने अपनी गाड़ी डाल दी। वहीं जब ट्रैफिक दरोगा ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो सोलंकी के भाई ने दरोगा को बीच भीड़ धुन दिया।
वहीं इस पूरे मामले में पुलिस के आला अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है। साथ ही पुलिस इस पूरे मामले की लीपापोती में जुट गयी है। ने उनके वाहन को रोक लिया.












Click it and Unblock the Notifications