थम नहीं रही है सपा नेताओं की दबंगई, झांसी में भड़की सपा नेता

लखनऊ। एक तरफ जहां यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर अखिलेश सरकार कटघरे में है तो दूसरी तरफ सपा नेता अपनी दबंगई छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं। झांसी में सपा की उम्मीदवार दीपमाला कुशवाहा का वीडियो सामने आया है जिसमें वह ट्रैफिक पुलिसवाले को फटकारते हुए नजर आ रही हैं।

अखिलेश के मंत्री ने अधिकारी को दी गालियां, पुलिस को शिकायत का इंतजार

Samajwadi party leader threatens traffic police video goes viral

झांसी से सपा की उम्मीदवार दीपमाला कुशवाहा उस वक्त अपना आपा खो बैठी जब नो पार्किंग में खड़ी उनकी गाड़ी का ट्रैफिक कॉस्टेबल ने चालान काट दिया। जब दीपमाला वहां पहुंची तो उन्होंने ट्रैफिक पुलिसवाले को जमकर लताड़ा। दीपमाला ने ट्रैफिक पुलिसवाले से कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरी गाड़ी की चालान करने की, उन्होंने कहा कि तुम मुझे जानते नहीं हो मैं कौन हूं।

दीपमाला जी का गुस्सा यही नहीं थमा उन्होंने कहा कि अब मेरा भी चालान काटो। इस पूरे प्रकरण का ट्रैफिक पुलिसवाले ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया जिसके बाद यह वायरल हो गया। आपको बता दें कि दीपमाला कुशवाहा को कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का करीबी माना जाता है।

दीपमाला 2009 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर 2009 में चुनाव लड़ चुकी है। लेकिन शिवपाल सिंह से करीबी की वजह से उन्हें सपा में एंट्री मिली और झांसी से सपा का टिकट मिला। दीपमाला पहले भी अपने दबंग अंदाज के लिए सुर्खियों में आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+