टीवी न्यूज चैनलों पर सपा के अहम चेहरे गौरव भाटिया की छुट्टी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के दो वरिष्ठ कानूनी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसमें सपा का जाने माने चेहरे गौरव भाटिया की भी छुट्टी कर दी गयी है। गौरव भाटिया समाजवादी पार्टी के लिए अहम चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं। टीवी न्यूज चैनलों पर पार्टी की पैरवी करने वाले गौरव भाटिया को उनके पद से हटाया जाना काफी अहम माना जा रहा है।

यूपी चुनावों में सपा रख रही है धर्म और जाति का पूरा खयाल

Samajwadi Face on TV Gaurav Bhatia sacked from his post

पार्टी सूत्रों की मानें तो दोनों नेता कई मौकों पर पार्टी के पक्ष को मजबूत करने में विफल हुए हैं। गौरव भाटिया वीरेंद्र भाटिया के पुत्र हैं जोकि यूपी सरकार के भूतपूर्व एडवोकेट जनरल और सपा की राज्य सभा सांसद भी रह चुके हैं। गौरव भाटिया कई अंग्रेजी न्यूज चैनलों पर पार्टी और राज्य सरकार का पक्ष रखते थे।

हालांकि वह अभी भी पार्टी की युवा कानूनी सेल के अध्यक्ष बने रहेंगे। हालांकि गौरव भाटिया ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि वह पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+