कैबिनेट के फैसले के बाद अखिलेश यादव व मंत्रियों की वेतन बढ़ा
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई में आज हुई कैबिनेट बैठक में मंत्रियों और विधायकों की सैलरी बढ़ाने के फैसले पर मुहर लगा दी गयी है। कैबिनेट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री की सैलरी बढ़कर 40 हजार रुपए हो गयी है।
अखिलेश नहीं लड़ेंगे 2017 का चुनाव, राहुल गांधी को बताया अच्छा लड़का

कैबिनेट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री का वेतन 12 हजार से बढ़कर 40 हजार रुपए हो गया है। जबकि कैबिनेट मंत्रियों का वेतन भी बढ़कर 40 हजार हो गया। वहीं राज्यमंत्रियों व स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों का वेतन 35 हजार रुपए हो गया है।
कैबिनेट का फैसला- स्कूली बच्चों को मुफ्त बैग, इलाहाबाद को मेट्रो का तोहफा
वेतन बढोत्तरी के इतर कैबिनेट में कई और फैसलों पर मुहर लगायी गयी, जिसमें इलाहाबाद में मेट्रो को हरी झंडी,कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को मुफ्त बैग बांटने का भी फैसला शामिल है।
जवाहर भवन व इंदिरा भवन में मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण का भी कैबिनेट में प्रस्ताव रखा गया। पीजीआई के लिए 472 करोड़ रुपए के लोन की गारंटी देने का भी फैसला लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications