साक्षी महाराज की मांग, मुसलमानों से छिने अल्पसंख्यक का दर्जा
लखनऊ। भाजपा सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। साक्षी महाराज इस बार मुस्लिमों से अल्पसंख्यक दर्जा वापस लेने की मांग उठायी है।
साक्षी महाराज ने एटा में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मुसलमानों की जनसंख्या काफी बढ़ गयी है। ऐसे में उन्हें अल्पसंख्यक दर्जे से बाहर किया जाना चाहिए।
साक्षी ने कहा कि कई प्रांतों में मुसलमानों की आबादी कई जगहों में हिंदुओं से भी कहीं ज्यादा है बावजूद इसके उन्हें अल्पसंख्यक का दर्जा दिया गया है। उन्होंने हिंदुओं की भांति मुसलमानों को भी सामान्य जाति के तौर पर स्वीकार किये जाने की मांग की है।
वहीं साक्षी महाराज ने कोर्ट के मदरसों में 15 अगस्त और 26 जनवरी को तिरंगा फहराया जाने के फैसले को सही ठहराया है। साथ ही देस में मुसलमानों के साथ भेदभाद वाले उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान को साक्षी महाराज ने राजनीतिक बताया है।













Click it and Unblock the Notifications