गिरफ्तारी के बाद बोले सुब्रत रॉय, मैं भागने वालों में से नहीं

subrata roy
लखनऊ। सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय इन दिनों अपने जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे है। अब तक ऐशो-आराम की जिंदगी जीने वाले सुब्रत रॉय को धोखाधड़ी के मामले में 4 मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

लखनऊ की सीजेएम कोर्ट ने शुक्रवार को सुब्रत रॉय को 4 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। जिसके बाद अब सुब्रत को 4 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जाएगा। हिरासत से बचने के लिए आज पूरे दिन सहारा सिटी में हाई वोल्टेज ड्रामा चला। सुब्रत ने कोर्ट से उन्हें घर पर रहने देने की इजाजत मांगी। उन्होंने कहा था कि वह घर पर ही रहना चाहते हैं और जो भी नियम होंगे, वह उनका पालन करेंगे।

Did You Know: सुब्रत रॉय ने 2,000 रु. से अपना कारोबार शुरु किया था

लेकिन कोर्ट ने उनकी नहीं मानी और उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने रॉय की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। सुब्रत ने इस याचिका में 26 फरवरी को उनके कोर्ट में पेश न होने पर जारी किए गए गैरजमानती वारंट को वापस लेने की अपील की थी।

सुब्रत रॉय ने मीडिया पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह बिना शर्त सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को मानेंगे और पुलिस को पूरा सहयोग करेंगे। गिरफ्तारी के बाद सुब्रत रॉय ने कहा कि वो भागने वाले इंसान नहीं है। अब सबकी नजर 4 मार्च पर होगी जब उनकी सुप्रीम कोर्ट में पेशी होगी।

Did You Know: सहारा के सदस्यों की संख्या आज 10 लाख को पार कर चुकी है, लेकिन 1978 में सुब्रत रॉय ने इसे 2,000 रु. की पूंजी, एक मेज, दो कुर्सी, लैम्ब्रेटा स्कूटर, एक मुंशी और एक चपरासी के साथ सउरु किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+