मुलायम सिंह यादव की मौत की खबर सुन उनके प्रशंसक की जान गयी
लखनऊ। आपन क्रिकेट के खिलाड़ियों और फिल्म स्टार्स के दीवानों की खबर सुनी होगी। क्रिकेटर्स और फिल्मी सितारों कि लिए लोग अपनी जान दे देते हैं, लेकिन सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की मौत की गलत खबर सुनकर उनके एक प्रशंक की मौत हो गयी।

सोशल मीडिया पर मुलायम सिंह यादव की मौत की अफवाह सुनकर आगरा के नगला परमसुख गांव के हरचरण सिंह की मौत हो गयी। हरचरण की फसल इस बार काफी बेकार हो गये थी लिहाजा वह बैंक से लोन लेने गये थे जहां उन्हें व्हाट्सएप पर मुलायम सिंह यादव की मौत की खबर मिली जिसे सुनते ही वह बेहोश हो गये बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी।
हरचरण सिंह मुलायम सिंह यादव के बहुत बड़े प्रशंसक थे और वह सपा मुखिया की रैली को सुनने के लिए कहीं भी पहुंच जाते थे। हरचरण मुलायम के इतने बड़े प्रशंसक हैं कि उनके घर में मुलायम की तस्वीरें तक लगी हुई हैं। हरचरण सिंह के एक लड़का और 4 बेटियां थी। सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। हरचरण की पत्नी चंपा देवी अपने पति के ऐसे मौत से सदमे में चली गई है।












Click it and Unblock the Notifications