धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर चर्च में जमकर हंगामा, हुई तोड़फोड़

हंगामा करने वालों का आरोप था कि यहां धर्म परिवर्तन की साजिश की जा रही है। जबकि चर्च से जुड़े लोगों का कहना है कि क्रिसमस सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ था।

गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र में एक चर्च में कथित हिन्दुवादी संगठनों के कुछ लोगों ने गुरुवार को हंगामा कर दिया। प्रार्थना के दौरान ही उक्त संघटन के लोगो द्वारा मारपीट, ईंट-पत्थर चलाकर तोड़फोड़ किया गया। हंगामा करने वालों का आरोप था कि यहां धर्म परिवर्तन की साजिश की जा रही है। जबकि चर्च से जुड़े लोगों का कहना है कि क्रिसमस सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। फिलहाल, मसीही समुदाय के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हंगामा करने वालों को खदेड़ा। उधर, पीड़ित चर्च पक्ष ने दो हिन्दुवादी संगठनों पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।

धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर चर्च में जमकर हंगामा, हुई तोड़फ
गोरखपुर: चर्चित गीता पाल रेप एंड मर्डर केस में ग्रामीणों ने घेरा जिलाधिकारी कार्यालय

Ruckus at church

वहां मौजूद लोगों के अनुसार वे लोग जब तोड़फोड़ करने लगे तो दूसरे पक्ष से भी काफी लोग एकत्र हो गए। टकराव की स्थिति हो गई।जिसमे मारपीट और पत्थर चलने की बात कही जा रही है। इसी बीच किसी ने मुकामी पुलिस को सूचित कर दी।

Gorakhpur

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो की बात सुनकर पहले तो उन्हें समझाया, जब हंगामा करने वाले नहीं माने तो हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। फिलहाल, मौके पर पुलिस बल मौजूद है। स्थिति शांतिपूर्ण है लेकिन इस घटना को लेकर मसीही समाज में आक्रोश व्याप्त है।मसीही समाज के लोग उक्त धार्मिक संगठन के खिलाफ एफआईआर किये जाने की मांग कर रहे है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+