लखनऊ आईआईएम में मोहन भागवत ने लगायी संघ की शाखा

लखनऊ। आरएसएस पर देश की शिक्षण संस्थाओं की नीतियों पर दखल देने के आरोप नयी सरकार बनने के बाद से ही लग रहे हैं। इन आरोपों के बीच गुपचुप तरीके से बुधवार को लखनऊ के आईआईएम में संघ की शाखा लगायी गयी।

आरक्षण की समीक्षा पर मोहन भागवत को मिला मुस्लिम फोरम का समर्थन

लखनऊ आईआईएम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शाखा लगायी। इस शाखा में संस्थान के प्रोफेसर सहित कार्यकारी निदेशक भरत भास्कर ने भी हिस्सा लिया।

आईआईएम में लगी शाखा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। साथ ही कार्यक्रम के अंत में लोगों ने एक सुर में संघ की प्रार्थना नमस्ते सदा वत्सले का गायन किया।

हालांकि इस कार्यक्रम के एजेंडे का ऐलान नहीं किया गया, लेकिन प्रतिभा पलायन और भारतीय मूल्यों के बारे में चर्चा की गयी। आपको बता दें कि भागवत पांच दिन के यूपी दौरे पर हैं।

गौरतलब है कि आरएसएस प्रमुख ने पहली बार किसी शैक्षणिक संस्थान में संघ की शाखा का आयोजन किया हो। वहीं मोहन भागवत के दौरे के बाद शिक्षण संस्थान में संघ के हस्तक्षेप को लेकर विवाद शुरु हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+