VIDEO: सड़क पर बच्चे खेल रहे थे बैडमिंटन, अचानक चिंगारियों के साथ घिसटती हुई आ गई बाइक
लखनऊ। तमाम कोशिशों के बावजूद न तो वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग पा रही है और न ही हादसों में कमी आ रही है। राजधानी लखनऊ में रफ्तार के कहर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है कि देखने वाले दंग रह गए। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक मकान के बाहर सड़क पर बैडमिंटन खेल रहे बच्चों को मौत छूकर निकल गई।

सड़क पर बच्चे खेल रहे थे बैडमिंटन
दरअसल, हुआ यूं कि रात के समय सूनी पड़ी रोड पर बच्चे बैडमिंटन खेल रहे थे। इसी बीच सड़क के छोर से बच्चों की तरफ आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बाइक सड़क पर पलटकर चिंगारियों छोड़ते हुए गोली की रफ्तार से बच्चों की तरफ बढ़ी। लेकिन गनीमत रही कि समय रहते बच्चे भागकर सड़क के किनारे दुबक गए।

सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद
दिल दहला देने वाली इस घटना के दो सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। बाइक सवार करीब 30 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसा देखकर बच्चों के होश उड़ गए। गंभीर रूप से घायल बाइक सवाल को स्थानीय लोगों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि इसके अलावा लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के मोहान मार्ग स्थित बेंती गांव के पास बुधवार को सड़क हादसा हो गया।

एक और सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
इस सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद भी मृत युवकों के ऊपर से वाहन गुजरते रहे, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इस गांव के युवक राम किशोर ने कई बार डायल 100 को फोन किया लेकिन कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। पुलिस के इस बर्ताव से ग्रामीण भड़क उठे और जमकर हंगामा किया।
-
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया!












Click it and Unblock the Notifications