Lucknow: लिव-इन पार्टनर का झूठ न सह सका आशिक ऋषभ, एक गोली दिल तो दूसरी भेजे में मारी

Lucknow News: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर के दिल और सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक रिया गुप्ता और आरोपी ऋषभ सिंह भदौरिया पिछले 9 महीने से सुशांत गोल्फ सिटी के पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट में लिव इन में रह रहे थे।

ऐसा बताया जा रहा है कि दोपहर को रिया और ऋषभ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विवाद इतना बढ़ गया कि ऋषभ ने रिया को गोली मार दी। लिव-इन पार्टनर ऋषभ ने रिया के एक गोली दिल तो दूसरे सिर में मारी थी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद लिव-इन पार्टन ऋषभ फरार हो गया।

riya gupta

इस वारदाता का खुलासा उस वक्त हुआ जब रिया गुप्ता के माता-पिता उसके सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट के 203 नंबर फ्लैट पर पहुंचे। कमरे में रिया का खून से सना शव पड़ा हुआ था। बेटी को इस हालत में देखकर मां-बाप की चीख निकल पड़ी। किसी तरह पिता ने हिम्मत बांधकर पुलिस को फोन किया।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई। इस दौरान फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि रिया गुप्ता गोमतीनगर की रहने वाली थी, लेकिन वो ऋषभ के साथ पिछले 9 महीने से यहां लिव-इन में रह रही थी।

रिया हत्याकांड के बाद ऋषभ फरार हो गया था। लेकिन, कुछ घंटे बाद ही ने ऋषभ खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूछताछ में ऋषभ ने बताया कि रिया ने उससे अपने तलाक और बच्ची की बात छिपाई थी। इतना ही नहीं, ऋषभ को रिया के किसी अन्य युवक से संबंधों का भी शक था।

इसी बात से आहत होकर ऋषभ ने रिया की गोली मारकर हत्या कर दी। एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि रिया गुप्ता पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 में मूलरूप से प्रतापगढ़ निवासी रिषभ सिंह भदौरिया के साथ लिव इन में रहती थी। रिया तलाकशुदा थी और एक बेटी प्रिंसी की मां है। प्रिंसी अपनी नानी गीता गुप्ता के यहां रहती है।

पूछताछ में रिषभ ने बताया कि रिया ने उससे अपने तलाक और बच्ची की बात छिपाई थी। इसी बात से ऋषभ आहत था और उसे शक था कि रिया के अन्य युवकों से भी संबंध हैं। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि रिया किसी और शख्स से भी बातचीत करती थी और उसे धोखा दे रही थी।

इसी बात को लेकर रिया और ऋषभ के बीच लड़ाई हुई थी, जिसके बाद ऋषभ ने वारदात को अंजाम दिया। खबर के मुताबिक, रिया गुप्ता एक मेकअप आर्टिस्ट थी,जबकि ऋषभ एमएससी पास है और बेरोजगार है। वहीं, जब रिया के फ्लैट के आस-पास रहने वाले लोगों से पूछा गया कि आपको गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी।

तो इस सवाल पर उन्होंने कहा कि रिया के फ्लैट में इतनी तेज आवाज में टीवी चल रहा था कि अंदर से बाहर किसी तरह की कोई दूसरी आवाज सुनाई ही नहीं दी। इतना ही नहीं, रिया के पड़ोसियों का कहना है कि उसकी चाल और हावभाव से देखकर ऐसा लगता था कि वह कभी अपने पूरे होश में नहीं रहती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+