स्टेनोग्राफर के देर आने पर पूर्व IAS अधिकारी ने गोली चला दी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रिटायर्ड आईएएस को अपने स्टेनोग्राफर पर इतना गुस्सा आया कि उन्होंने गोली चला दी। लखनऊ के इंदिरा भवन में बुधवार दोपहर में गोली चली तो पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
राजधानी के इंदिरा भवन में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और उत्तर प्रदेश राज्य लोकसेवा अधिकरण के सदस्य टीपी पाठक को उस वक्त अपना आपा खो बैठे जब उनका स्टेनोग्राफर काफी देर तक नहीं आया।
स्टेनोग्राफर के देर आने पर पूर्व IAS अधिकारी ने गोली चला दी
टीपी पाठक दूसरे तल पर बैठते हैं और उनके कार्यालय के साथ ने ही 243 नंबर कमरे में उनका स्टेनोग्राफर महताब खां बैठता है। लेकिन जब काफी देर तक उनका स्टेनोग्राफर नहीं पहुंचा तो उन्होंने अपने ही कमरे की दीवार पर गोली मार दी।
देर से पहुंचा था स्टेनोग्राफर
वहीं गोली चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की, पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की है। जबकि इंदिरा भवन के कर्मचारियों ने पुलिस पर हाई प्रोफाईल मामला होने के नाते इसे दबाने होने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि टीपी पाठक पिछले वर्ष लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रावास में जबरन घुस गये थे और उन्होंने यहां के कर्मचारियों से अभद्रता भी की थी।













Click it and Unblock the Notifications